पेट्रोल पंप मालिक राकेश ग्रोवर ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : गत एक वर्ष से कंस्ट्रक्शन के काम में बिल का भुगतान नहीं हो पाने से परेशान होकर बिरसा पेट्रोल पंप व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता राकेश ग्रोवर (64) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे की है. गोली उनकी दायीं कनपट्टी पर लगी है. पुलिस के अनुसार […]

विज्ञापन

धनबाद : गत एक वर्ष से कंस्ट्रक्शन के काम में बिल का भुगतान नहीं हो पाने से परेशान होकर बिरसा पेट्रोल पंप व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता राकेश ग्रोवर (64) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे की है. गोली उनकी दायीं कनपट्टी पर लगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोली उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मारी है. पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है. बलियापुर स्थित पंप कार्यालय में अंदर से गेट बंद कर उन्होंने घटना को अंजाम दिया. गोली चलने की आवाज पर पेट्रोल पंपकर्मी ने दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में जालान अस्पताल ले गये.

जालान अस्पताल से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पर पत्नी अर्चना ग्रोवर, भाई जिप सदस्य घनश्याम ग्रोवर सहित उनके परिजन व दोस्त अस्पताल पहुंचे. घटना की सूचना पर सिंदरी एसडीपीओ अमित कुमार भी पीएमसीएच पहुंचे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola