शाहबादी बंधुओं पर किया 51 लाख की ठगी का केस

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : कोल कारोबारी अनिल गोयल ने एमएस मालकोना एलॉयस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक प्रमोद प्रसाद शाहबादी और उसके भाई अनिल प्रसाद शाहबादी पर 51 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रतनजी रोड (पुराना बाजार) निवासी अनिल गोयल का कहना है कि जमीन बेचने के […]

विज्ञापन

धनबाद : कोल कारोबारी अनिल गोयल ने एमएस मालकोना एलॉयस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक प्रमोद प्रसाद शाहबादी और उसके भाई अनिल प्रसाद शाहबादी पर 51 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. रतनजी रोड (पुराना बाजार) निवासी अनिल गोयल का कहना है कि जमीन बेचने के नाम पर उन्हें ठगा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्राथमिकी के अनुसार गांधी रोड निवासी प्रमोद प्रसाद शाहबादी व उनके भाई अनिल प्रसाद शाहबादी ने गत फरवरी में उन्हें बताया कि उनकी कंपनी एमएस मालकोना एलॉयस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर निरसा के तेतुलिया में साढ़े चार एकड़ जमीन है. जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये है. उनकी जमीन बैंक के पास गिरवी पड़ी है. उसे छुड़ाने के लिए 51 लाख रुपये की जरूरत है. जमीन छुड़वाने के बाद वह जमीन उन्हें बेच देंगे.
गिरवी जमीन छुड़ाने के लिए ली थी रकम, लौटायी नहीं : गोयल
अनिल गोयल का कहना है कि उन्होंने शाहबादी बंधुओं को चेक के माध्यम से 51 लाख रुपये दे दिये. जमीन छुड़वाने के बाद दोनों भाइयों ने जमीन दूसरे व्यक्ति को अधिक कीमत पर बेच दी. इसकी जानकारी जब अनिल गोयल को मिली तो उन्होंने अपने 51 लाख रुपये लौटाने को कहा. आरोप है कि फरवरी माह से अभी तक उन लोगों ने पैसा नहीं लौटाया. पैसा मांगने पर आज-कल कह कर टालते रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola