विधायक संजीव सिंह के सेल में देर रात रेड, कुछ नहीं मिला

मंडल कारा में तलाशी धनबाद : कारा महानिरीक्षक शशि रंजन के निर्देश पर एक टीम ने शुक्रवार को आधी रात के बाद धनबाद मंडल कारा में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह के सेल की तलाशी ली. रात दो से ढाई बजे के बीच छापामारी चली. टीम में रांची से आये गृह (कारा) विभाग के […]
मंडल कारा में तलाशी
धनबाद : कारा महानिरीक्षक शशि रंजन के निर्देश पर एक टीम ने शुक्रवार को आधी रात के बाद धनबाद मंडल कारा में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह के सेल की तलाशी ली. रात दो से ढाई बजे के बीच छापामारी चली. टीम में रांची से आये गृह (कारा) विभाग के अधिकारियों के अलावा धनबाद के जेल अधीक्षक अजय प्रजापति, जेलर अनिमेश चौधरी भी शामिल थे. हालांकि छापामारी में टीम के हाथ कुछ नहीं लगा. 10-15 मिनट की तलाशी के बाद टीम वापस लौट गयी.
जानकारी के अनुसार आइजी (प्रिजन) को सूचना मिली थी कि जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है. इसको लेकर ही औचक छापामारी करायी गयी. सनद हो कि विधायक संजीव सिंह लगभग ढाई वर्षों से धनबाद जेल में बंद हैं. उन पर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप है.
विरोधियों की निगाह में : भाजपा विधायक संजीव लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं. आसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर उन पर विरोधियों की नजर और कड़ी हुई है. एक तरफ उनकी पत्नी रागिनी सिंह लगातार झरिया का दौरा कर रही है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वही इस बार झरिया में भाजपा की उम्मीदवार होंगी. दूसरी ओर संजीव ने भी कोर्ट से चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




