धनबाद सर्वाधिक प्रदूषित शहर, ग्रीन हेजिंग करें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे खाली जमीन पर पेवर ब्लॉक बिछाने, पौधरोपण करने की सलाह /धनबाद : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने गुरुवार को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की संचालन समिति की बैठक की. बैठक में बताया गया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने धनबाद को झारखंड का सबसे प्रदूषित शहर माना है. देश […]
विज्ञापन
सड़क किनारे खाली जमीन पर पेवर ब्लॉक बिछाने, पौधरोपण करने की सलाह
आपके शहर में
विज्ञापन
/धनबाद : मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने गुरुवार को नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की संचालन समिति की बैठक की. बैठक में बताया गया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने धनबाद को झारखंड का सबसे प्रदूषित शहर माना है. देश के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 28 शहर ऐसे हैं, जिनका पीएम 10 का मानक 90 चिह्नित किया गया है.
धनबाद का पीएम 10 मानक 238 पाया गया है. मुख्य सचिव ने बताया कि इसे लेकर केंद्र सरकार ने धनबाद के पर्यावरण को सुधारने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि दी है. उन्होंने इस राशि से धनबाद के खनन क्षेत्र व आबादी क्षेत्र के बीच ग्रीन हेजिंग कराने को कहा है.
इस राशि से सड़क किनारे खाली जमीन पर पेवर ब्लॉक बिछाने, पौधरोपण करने को कहा है, ताकि धूल कम से कम उड़े. मुख्य सचिव ने धनबाद की कुछ जगहों पर प्रदूषण का स्तर जानने के लिए इंडिकेटर मशीन लगाने पर भी सहमति जतायी. उन्होंने कहा कि धनबाद सहित अन्य शहरों में ग्रीन वॉल बनने से वहां के लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि जहां वायु में 2.5 व 10 पीएम के कणों की मात्रा मानक से काफी अधिक है, वहां यह काम हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन