घूस लेने के आरोपी लाइनमैन को जेइ का प्रभार

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : बिजली विभाग के चीरागोड़ा सेक्शन ऑफिस में जिस लाइनमैन बिनोद कुमार की घूस लेते वीडियो वायरल हुई थी, गुरुवार को बिजली विभाग के जीएम प्रतोष कुमार ने उसे कनीय अभियंता का प्रभार दे दिया है. उसे विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बलियापुर वन व टू का कार्य देखने को कहा गया है. बिनोद कुमार का […]

विज्ञापन

धनबाद : बिजली विभाग के चीरागोड़ा सेक्शन ऑफिस में जिस लाइनमैन बिनोद कुमार की घूस लेते वीडियो वायरल हुई थी, गुरुवार को बिजली विभाग के जीएम प्रतोष कुमार ने उसे कनीय अभियंता का प्रभार दे दिया है. उसे विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बलियापुर वन व टू का कार्य देखने को कहा गया है. बिनोद कुमार का एक माह पहले कनेक्शन देने के एवज में 9 हजार रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था. प्रभात खबर में इसकी खबर भी प्रकाशित हुई थी. इसके बाद बिजली विभाग ने उसका स्थानांतरण चीरागोड़ा सेक्शन ऑफिस से करकेंद कर दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

साहब के लिए मांगते हैं पैसे! : वीडियो में यह साफ था कि बिनोद ने कनेक्शन देने के एवज में 9 हजार रुपये देने की बात कह रहा है. आठ हजार रुपये लिये हैं. बाकी पैसे कब मिलेगा, यह पूछ रहा है. बिनोद ने यहां तक कहा कि बाकी पैसे कब दोगे यह बताओ साहब को देना रहता है. पैसे मिलने पर उसके आवेदन को आगे बढ़ाया गया. बगल में बैठे मैनडेजकर्मी देवाशीष ने कहा कि कनीय अभियंता हरि उरांव तो चले गये हैं. उनका हस्ताक्षर हम कर देंगे. बिनोद ने वीडियो में स्वीकारा है कि साहब को भी हिस्सा जाता है. आखिर यह साहब कौन है? यह अभी भी रहस्य बना हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola