फर्जी कंपनी के नाम पर जीएसटी चुराने वाले आयकर के रडार पर
पुलिस एवं राज्य कर विभाग से ब्योरा तलब पैन के आधार पर तह तक पहुंचने की कोशिश धनबाद :फर्जी कंपनी बना कर जीएसटी चुराने वाले व्यापारी अब आयकर विभाग के रडार पर हैं. ऐसे व्यापारियों व कंपनियों की जांच पैन व टैन के आधार पर होगी. अधिकृत सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने जीएसटी के […]
पुलिस एवं राज्य कर विभाग से ब्योरा तलब
आपके शहर में
पैन के आधार पर तह तक पहुंचने की कोशिश
धनबाद :फर्जी कंपनी बना कर जीएसटी चुराने वाले व्यापारी अब आयकर विभाग के रडार पर हैं. ऐसे व्यापारियों व कंपनियों की जांच पैन व टैन के आधार पर होगी.
अधिकृत सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने जीएसटी के नाम पर कर वंचना करने वाले व्यापारियों व कंपनियों की जांच शुरू कर दी है. सोमवार को आयकर अधिकारियों ने धनबाद, झरिया एवं पुटकी थाना में इस संबंध में दर्ज मामलों की जानकारी ली. साथ ही राज्य कर विभाग से भी जानकारी मांगी गयी है.
कब और किस पैन या टैन नंबर के आधार पर कंपनी का निबंधन कराया गया, उसका भी ब्योरा लिया जा रहा है. आयकर विभाग पैन या टैन नंबर के आधार पर पता लगायेगी कि कंपनी बनाने वाले कहां के हैं? कितने का रिटर्न फाइल करते थे? आय का क्या स्रोत है? कंपनी की आय कितनी दिखा रहे थे?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए