मॉब लिंचिंग के खिलाफ लोगों को करें जागरूक

Updated at : 18 Jul 2019 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग के खिलाफ लोगों को करें जागरूक

धनबाद : मॉब लिंचिग के खिलाफ लोगों में जागरूकता अभियान चलायें. ऐसी कोई सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और डीएसपी खुद मौके पर जाकर घटना को रोकें. लोगों को बतायें कि यह करना कानून की नजर में बहुत बड़ा अपराध है. ये बातें एसएसपी ने बुधवार को क्राइम मीटिंग में कही. इसके अलावा फरारियों के […]

विज्ञापन
धनबाद : मॉब लिंचिग के खिलाफ लोगों में जागरूकता अभियान चलायें. ऐसी कोई सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और डीएसपी खुद मौके पर जाकर घटना को रोकें. लोगों को बतायें कि यह करना कानून की नजर में बहुत बड़ा अपराध है. ये बातें एसएसपी ने बुधवार को क्राइम मीटिंग में कही. इसके अलावा फरारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई का आदेश थाना प्रभारियों को दिया गया.
कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी फरारियों पर कार्रवाई करनी है. इसके अलावा तीन साल से पुराने कांडों का जल्द निष्पादन करने का आदेश भी थाना प्रभारियों को दिया गया.
चोर-लुटेरों पर लगायें सीसीए : एसएसपी ने शहर में चोरी और गृहभेदन के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पुराने चोर-लुटेरों पर सीसीए लगाने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया. इसके अलावा मीटिंग में मौजूद सभी डीएसपी को एससी-एसटी मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश भी दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola