धनबाद : शव यात्रा से लौट रहे लोगों पर फेंके रोड़े-पत्थर, आठ घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2019 9:14 AM
धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र के मदैयडीह में सोमवार की दोपहर एक बजे दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गयी. तनाव शव यात्रा में बाजा बजाने के सवाल पर हुआ. झड़प में एक समुदाय के आठ लोग घायल हो गये. इनमें से एक की हालत गंभीर है. उसे पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा […]
धनबाद : तोपचांची थाना क्षेत्र के मदैयडीह में सोमवार की दोपहर एक बजे दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गयी. तनाव शव यात्रा में बाजा बजाने के सवाल पर हुआ. झड़प में एक समुदाय के आठ लोग घायल हो गये. इनमें से एक की हालत गंभीर है. उसे पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है. शेष घायलों का इलाज सीएचसी तोपचांची में कराया गया.
बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एक समुदाय के भीमनारायण महतो ने हमले की शिकायत की है. स्थिति शांतिपूर्ण है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. सोमवार को ग्रामीण भीमनारायण महतो की मां की शव यात्रा में शामिल होकर श्मशान घाट जा रहे थे. अंतिम यात्रा में पारंपरिक बाजा बजाया जा रहा था.
इसी दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने बाजा बजाने का विरोध किया. इस पर दोनों समुदाय के लोगों में तीखी नोक-झोंक हो गयी. बाद में शव यात्रा आगे बढ़ी. दाह संस्कार के बाद ग्रामीण लौट रहे थे, तभी विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. दोनों ओर से जम कर लाठी-डंडे चले. घटना में एक समुदाय के आठ लोग घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










