नकली नोट लेकर पिता की जांच कराने पहुंचा युवक पकड़ा गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचा था अल्ट्रासाउंड कराने धनबाद : नकली नोट लेकर अपने पिता की चिकित्सीय जांच करवाने आया कटाहीटांड़ (बरवाअड्डा) निवासी उमेश महतो बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उमेश पहले भी तीन बार ऐसा कर चुका है. सदर थानेदार नवीन राय ने बताया कि गुरुवार को उसे जेल भेजा जायेगा. क्या है मामला […]
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचा था अल्ट्रासाउंड कराने
आपके शहर में
विज्ञापन
धनबाद : नकली नोट लेकर अपने पिता की चिकित्सीय जांच करवाने आया कटाहीटांड़ (बरवाअड्डा) निवासी उमेश महतो बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. उमेश पहले भी तीन बार ऐसा कर चुका है. सदर थानेदार नवीन राय ने बताया कि गुरुवार को उसे जेल भेजा जायेगा.
क्या है मामला : उमेश महतो अपने पिता प्रयाग महतो का अल्ट्रासाउंड करवाने मंगलवार को एशियन जालान अस्पताल पहुंचा. उसके पिता को किडनी की बीमारी है.
अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जब वह काउंटर पर फीस भरने गया तो उसने दो हजार के तीन नकली नोट दिये. इससे पहले भी वह नकली नोट देकर अपने पिता का अल्ट्रासाउंड जालान में करवाता रहा है. लेकिन इस बार कांउटर पर बैठे कर्मचारी को नोट देख कर शक हुआ और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी उमेश महतो को गिरफ्तार कर लिया. उमेश महतो के साथ उसका बहनोई शंकर महतो और बहन भुसिया देवी भी थी. पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों भागने में कामयाब रहे. उमेश ने पुलिस को बताया कि नकली नोट उसे उसकी बहन लाकर देती थी.
नकली नोट लेकर पिता उसने कई बार उसे नकली नोट लाकर दिया है. उसे वह बाजार में चलाता है. ज्यादातर उसे 500 और दो हजार रुपये के नकली नोट चलाने के लिए दिये गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. धनबाद थाना प्रभारी नवीन राय ने बताया कि यह कोई नकली नोट चलाने वाला गैंग हो सकता है. बताया कि उमेश का बहनोई शंकर पहले भी नकली नोट चलाने के आरोप में जेल जा चुका है. पुलिस उन दोनों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन