नाजायज कर वसूली के विरोध में किया हंगामा

Updated at : 02 Jun 2019 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
नाजायज कर वसूली के विरोध में किया हंगामा

युवा जागरण मंच के अध्यक्ष ने एसीसी के ट्रकों से नाजायज उगाही का लगाया आरोप एफसीआइ सिंदरी चेकपोस्ट पर मारपीट की नौबत आयी सिंदरी : एफसीआइ के सिंदरी चेकपोस्ट पर शनिवार को मारपीट की नौबत आ गयी. एसीसी के ट्रकों से नाजायज कर वसूली के विरोध में कांग्रेस नेता व युवा जागरण मंच के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

युवा जागरण मंच के अध्यक्ष ने एसीसी के ट्रकों से नाजायज उगाही का लगाया आरोप

एफसीआइ सिंदरी चेकपोस्ट पर मारपीट की नौबत आयी

सिंदरी : एफसीआइ के सिंदरी चेकपोस्ट पर शनिवार को मारपीट की नौबत आ गयी. एसीसी के ट्रकों से नाजायज कर वसूली के विरोध में कांग्रेस नेता व युवा जागरण मंच के अध्यक्ष संतोष चौधरी ने जम कर हंगामा किया. श्री चौधरी एसीसी में ट्रांसपोर्टर भी हैं. हंगामे के बाद यहां अफरातफरी की स्थिति हो गयी.

संतोष चौधरी ने बताया कि मेसर्स कर्मयोगी इंटरप्राइजेज एसीसी के वाहनों से 10 गुणा अधिक रकम की वसूली कर रहा है. उन्होंने एफसीआइ द्वारा तय टोल टैक्स की राशि लेने की मांग की. कहा कि नाजायज वसूली बर्दाश्त नहीं होगी. कहा कि इसकी शिकायत एफसीआइ प्रबंधन तथा डीएसपी को दी जायेगी.

जरूरत पड़ी तो केंद्रीय कार्यालय को भी जानकारी भेजी जायेगी. श्री चौधरी ने कहा कि रात्रि में वाहन चालक को परेशान किया जा रहा है. हंगामे के बाद मेसर्स कर्मयोगी इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों और कांग्रेस नेता संतोष चौधरी के बीच मारपीट होते-होते बची. बात आगे बढ़ी तो राजद नेता तारकेश्वर यादव मेसर्स कर्मयोगी इंटर के पक्ष में खड़े हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola