सिपाही के घर लगी आग लाखों की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन

बाल-बाल बची पत्नी, बड़ा हादसा टला धनबाद : बैंकमोड़ थाना अंतर्गत टाइगर मोबाइल में तैनात सिपाही जवाहर लाल महथा के कुसुम विहार स्थित शांति अपार्टमेंट के उनके फ्लैट में शॉट सर्किट से आग लग जाने के कारण लाखों की संपत्ति जल गयी. घटना बुधवार की शाम चार बजे की है. भुक्तभोगी ने बताया कि वह […]

विज्ञापन

बाल-बाल बची पत्नी, बड़ा हादसा टला

आपके शहर में

विज्ञापन
धनबाद : बैंकमोड़ थाना अंतर्गत टाइगर मोबाइल में तैनात सिपाही जवाहर लाल महथा के कुसुम विहार स्थित शांति अपार्टमेंट के उनके फ्लैट में शॉट सर्किट से आग लग जाने के कारण लाखों की संपत्ति जल गयी. घटना बुधवार की शाम चार बजे की है. भुक्तभोगी ने बताया कि वह उस वक्त ड्यूटी पर थे. उनकी पत्नी घर में सो रही थी, तभी अचानक बिजली के तार में आग लग गयी.
नींद खुली तो आग कपड़ों में पकड़ चुकी थी. तभी वह दौड़ कर घर से बाहर निकली और पड़ोसियों को बुलाया. मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. विभाग की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग बुझते-बुझते घर का सारा समाान जल चुका था. उसमें एसी, फ्रीज, सोफा, अलमारी, कपड़े, पलंग, इन्वर्टर, दो एलइडी, वाशिंग मशीन, दो मोबाइल सहित घर में रखा कैश और सोने के गहने जल गये.
सिपाही के अनुसार उनकी करीब छह लाख की संपत्ति जल गयी थी. बताया कि घटना बड़ी हो सकती थी मगर अग्निशमन की गाड़ी समय पर पहुंच गयी और बड़ा हादसा टल गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola