बढ़ रहे लूट और छिनतई के मामले, रकम लेकर जाने में डर रहे शहरवाले
Updated at : 27 May 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : आकड़े बताते हैं कि वर्ष 2018 में लूट व छिनतई के 38 मामले जिले भर के थानों में दर्ज किये गये हैं. इसमें सर्वाधिक घटनाएं शहर के व्यस्तम इलाके जैसे बैंक मोड़, सरायढेला, हटिया, एलसी रोड में हुई हैं. कई घटनाओं में तो पीड़ित थाना में शिकायत भी नहीं करने जाते हैं, क्योंकि […]
विज्ञापन
धनबाद : आकड़े बताते हैं कि वर्ष 2018 में लूट व छिनतई के 38 मामले जिले भर के थानों में दर्ज किये गये हैं. इसमें सर्वाधिक घटनाएं शहर के व्यस्तम इलाके जैसे बैंक मोड़, सरायढेला, हटिया, एलसी रोड में हुई हैं. कई घटनाओं में तो पीड़ित थाना में शिकायत भी नहीं करने जाते हैं, क्योंकि ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली ही रहे हैं.
एक साल पूर्व बोकारो बालीडीह के अकबर को धनबाद थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में एक व्यक्ति का पैसा छीनते गिरफ्तार किया गया था. अकबर का साथी उस समय भाग निकला था. बेल पर बाहर रहने के बाद एक साल के अंदर छिनतई की कई घटनाएं हुईं, लेकिन अकबर गैंग का कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया.
वृद्ध और महिलाएं होती हैं निशाने पर
वृद्ध और महिलाओं को निशाना बनाना इन अपराधियों की प्राथमिकता होती है. अपराधी जानते हैं कि वृद्ध और महिलाओं के विरोध करते- करते वे घटनास्थल से भागने में सफल हो जाएंगे.
इसके अलावा इन्हें आसनी से डराया भी जा सकता है. ऐसे अपराधियों के पास हथियार भी होते हैं. अकबर की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से एक बड़ा चाकू बरामद किया था. अकबर ने पुलिस को बताया था कि खतरा महसूस होने पर वह इसका इस्तेमाल करने में झिझकता है.
गैंग बनाकर चलते हैं अपराधी
पैसों की छिनतई करने वाले अपराधी ज्यादातर गैंग बनाकर चलते हैं. एक बाइक हमेशा साथ में ऐसी रखते हैं जो अपातकाल स्थिति में काम दे. ज्यादातार ये लोग बैंक व एटीएम के बाहर खड़े रहते हैं. बैंक के अंदर भी ये घूमते हैं. मोटी रकम निकालने वालों पर इनकी नजर होती है. जैसे ही वह बाहर निकलते हैं, उनका पीछा करने में लग जाते हैं और मौका देखते ही उन्हें निशाना बनाते हैं.
नशे की आदत और महंगे शौक धकेल रहा क्राइम में
नशे की आदत और मंहगे शौक भी युवाओं को अपराध के दलदल में धकेल रहे हैं. भूली में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ललन कुमार से 20 मई को लूट में पकड़े गये तीनों युवक पहली बार किसी अपराध में शामिल हुए थे. पुलिस को उन्होंने बताया था कि नशे की आदत के कारण उन लोगों ने पैसे लूटे थे. वहीं बेटी की शादी के लिए पैसे निकालने वाली कार्मिक नगर निवासी काकुली बोस से पैसों की लूट करने वाले युवकों के मंहगे शौक थे. इसके कारण उन लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया था.
कहते हैं एसएसपी
एसएसपी किशोर कौशल बताते है कि इस तरह की छिनतई जो अभी शहर में की जा रही है, इसमें पुराने गैंग से अधिक नये गैंग के लोग और युवा शामिल हैं. ऐसे संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है. शहर में टाइगर मोबाइल जवान संदिग्धों को देख उनसे पूछताछ करते हैं. इसके अलावा शहर में सादे लिबास में कुछ पुलिस जवान मुख्य चौक-चौराहों पर हमेशा तैनात रहते हैं.
केस स्टडी
1. 16 अप्रैल को सरायढेला कार्मिक नगर की रहने वाली बीसीसीएल कर्मी महिला काकुली बोस से हीरापुर ज्ञान मुखर्जी रोड में छिनतई कर ली गयी. काकुली बोस ने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसे निकाले थे.
2. 20 मई को भारत फाइनेंस के मैनेजर ललन कुमार से रहमतगंज में एक लाख 23 हजार रुपये की छिनतई हो गयी. वह अपने भूली स्थित ऑफिस से कलेक्शन का पैसा लेकर आ रहे थे.
3. 21 मई को कोर्ट से रिटायर्ड कर्मी हाउसिंग कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह से जेल गेट पर 10 हजार रुपये की छिनतई कर ली गयी. दिलीप सिंह ने कोर्ट परिसर स्थित बैंक से अपने गांव जाने के लिए पैसों की निकासी की थी. अपराधी का पीछा करते वक्त दिलीप सिंह गिर पड़े थे. इस कारण उनका सर फट गया था.
4. 21 मई को गोल्फ ग्राउंड के पास दिनदहाड़े टेलीफोन एक्सचेंज रोड में रहने वाली महिला काजल दास से बाइक सवार तीन लोगों ने पर्स छीन लिया. पर्स में 15 हजार रुपये थे. महिला अपने मायके बरटांड़ जा रही थी.
लूटपाट के तरीके
नाम-पता पूछने के बहाने छिनतई करके भाग जाना
बाइक से आगे-पीछे करके स्थिति को भांप कर छिनतई करना
चलते ऑटो या रिक्शा में निशाना बनाना
बाइक-स्कूटी को टक्कर मार कर गिरा देना और लूटपाट करना.
कांग्रेसियों को उम्मीद कि विस चुनाव में स्थिति बदलेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




