पापा को कॉल कर फांसी पर झूल गयी बेटी

Updated at : 15 Mar 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
पापा को कॉल कर फांसी पर झूल गयी बेटी

पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का केस, पति गिरफ्तार झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के खैनी पट्टी निवासी दुकानदार विकास कुमार साहू की पत्नी शिल्पा केसरी (28) ने बुधवार की रात अपने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची. गुरुवार को मृतका के पिता राम नारायण केसरी ने झरिया […]

विज्ञापन

पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का केस, पति गिरफ्तार

झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के खैनी पट्टी निवासी दुकानदार विकास कुमार साहू की पत्नी शिल्पा केसरी (28) ने बुधवार की रात अपने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची. गुरुवार को मृतका के पिता राम नारायण केसरी ने झरिया थाना में ससुराल वालों पर शिल्पा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति विकास कुमार साहू को हिरासत में ले लिया है. शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पति विकास ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने रात में फांसी लगा ली थी. पंखा से झूलते उसके शरीर को नीचे उतारा गया. आनन-फानन में लेकर झरिया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच भेज दिया. वहां जांच के क्रम में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव ससुराल वालों को सौंप दिया. मृतका को एक साल की एक बच्ची है.

मायके आना-जाना नहीं होता था शिल्पा का

शिल्पा कुमारी के पिता खैनी पट्टी शृंगार दुकानदार निवासी राम नारायण केसरी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी बेटी का विकास कुमार केसरी के साथ में प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद से पुत्री का अपने घर आना-जाना बंद हो गया था. अचनाक बुधवार की रात 11:20 में शिल्पा ने फोन कर बताया कि उसके घर पर काफी तनाव है. वह बहुत तकलीफ में है. उसने कहा कि कुछ कीजिए. उसके बाद गुरुवार प्रात:

6:40 में सूचना मिली कि पति विकास कुमार केसरी के सामने ही रात में ही पुत्री ने फांसी लगा ली. सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे. झरिया पुलिस मृतका शिल्पा केसरी के पिता रामनारायण केसरी की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है. इस सबंध में झरिया इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने कहा कि दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola