नम थीं मां की आंखें, नि:शब्द हो निहार रहे थे पिता

Updated at : 09 Mar 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
नम थीं मां की आंखें, नि:शब्द हो निहार रहे थे पिता

बैंकमोड़ में अवस्थित घर में बेसुध होते परिजन. अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड दोनों भाइयों का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन धनबाद : रांची अशोक नगर में धनबाद के दो सगे भाई महेंद्र अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे बैंकमोड़ पहुंचे. शवों के घर पहुंचते ही मातम पसर गया. […]

विज्ञापन

बैंकमोड़ में अवस्थित घर में बेसुध होते परिजन.

अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड
दोनों भाइयों का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन
धनबाद : रांची अशोक नगर में धनबाद के दो सगे भाई महेंद्र अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे बैंकमोड़ पहुंचे. शवों के घर पहुंचते ही मातम पसर गया. मां कृष्णा अग्रवाल की आंखें पथरा गयी थीं. पिता ओमप्रकाश अग्रवाल के मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे.
सबके जुबान पर बस एक ही बात थी कि आखिर क्यों एक घर को बर्बाद कर दिया गया. सभी कह रहे थे घर छोड़ कर अशोक नगर रांची यदि नहीं जाते दोनों भाई तो जान नहीं जाती. घर को उजाड़ने वालों को सजा मिले. लोगों का गुस्सा स्पष्ट झलक रहा था. मां बस एक ही बात बोल रही थी कि आखिर मेरे दोनों बेटे कहां चले गये.
सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उनके घर पहुंची. साढ़े दस बजे इनकी शवयात्रा बैंक मोड शास्त्री नगर बालाजी इंक्लेव अपार्टमेंट से बस्ताकोला स्थित गंगा गोशाला श्मशान ले जाया गया.
रांची से शव के साथ आया परिवार : महेंद्र और हेमंत के साथ उनकी पत्नी बरखा और प्रीति भी साथ में धनबाद आयी. इसके साथ महेंद्र के बच्चे तन्मय और हर्षिका भी साथ में आये. बच्चे भी बार-बार अपने पापा और चाचा को खोज रहे थे. उनकी मां झूठी दिलासा देते हुए अपने आंसू पोंछ रही थी.
अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड
दोनों भाइयों का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन
धनबाद : रांची अशोक नगर में धनबाद के दो सगे भाई महेंद्र अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे बैंकमोड़ पहुंचे. शवों के घर पहुंचते ही मातम पसर गया. मां कृष्णा अग्रवाल की आंखें पथरा गयी थीं. पिता ओमप्रकाश अग्रवाल के मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे. सबके जुबान पर बस एक ही बात थी कि आखिर क्यों एक घर को बर्बाद कर दिया गया. सभी कह रहे थे घर छोड़ कर अशोक नगर रांची यदि नहीं जाते दोनों भाई तो जान नहीं जाती. घर को उजाड़ने वालों को सजा मिले. लोगों का गुस्सा स्पष्ट झलक रहा था. मां बस एक ही बात बोल रही थी कि आखिर मेरे दोनों बेटे कहां चले गये. सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उनके घर पहुंची. साढ़े दस बजे इनकी शवयात्रा बैंक मोड शास्त्री नगर बालाजी इंक्लेव अपार्टमेंट से बस्ताकोला स्थित गंगा गोशाला श्मशान ले जाया गया.
रांची से शव के साथ आया परिवार : महेंद्र और हेमंत के साथ उनकी पत्नी बरखा और प्रीति भी साथ में धनबाद आयी. इसके साथ महेंद्र के बच्चे तन्मय और हर्षिका भी साथ में आये. बच्चे भी बार-बार अपने पापा और चाचा को खोज रहे थे. उनकी मां झूठी दिलासा देते हुए अपने आंसू पोंछ रही थी.
चार वर्षीय तन्मय ने दी पिता व चाचा को मुखाग्नि
झरिया : झरिया के हेमंत अग्रवाल व उनके छोटे भाई महेंद्र अग्रवाल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बस्ताकोला स्थित गोशाला मुक्तिधाम में एक साथ किया गया. रांची के अशाेक नगर, रोड नंबर-एक स्थित साधना न्यूज के कार्यालय में दोनों भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. हेमंत के पुत्र तन्मय अग्रवाल (4) ने 11.25 बजे अपने पिता व 11.32 बजे अपने चाचा महेंद्र अग्रवाल को मुखाग्नि दी.
सहोदर भाइयों की चिता एक साथ जलते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयीं. शव यात्रा में संजीव अग्रवाल, संजय गोयल, प्रभात सुरिया, विकास झझरिया, पवन सोनी, ललित कटेसरिया, बंटी अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संजय सिंघानिया, संजत केडिया, लोकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मिठू सरिया, उमेश खंडेलवाल, हरिओम, नथमल शर्मा, कैलाश गोयनका, प्रकाश चौधरी, सचिन बालन, भगवती प्रसाद अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि शामिल थे.
पाथरडीह में हुई थी हेमंत की शादी : पाथरडीह के मोहन बाजार निवासी नरेंद्र अग्रवाल की भतीजी प्रीति अग्रवाल के साथ छह साल पूर्व हेमंत अग्रवाल की शादी हुई थी. महेंद्र अग्रवाल की शादी कुल्टी में हुई थी. महेंद्र को कोई संतान नहीं है.
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग : मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड व मारवाड़ी युवा मोर्चा ने प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. ब्रिगेड के कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि आये दिन सूबे में व्यवसायियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola