रैली के बहाने आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे सिद्धार्थ गौतम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 3:10 AM

विज्ञापन

धनबाद : जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह 24 फरवरी को कोयला नगर के नेहरू कॉम्प्लेक्स में जन चेतना रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगे. स्व. सूर्यदेव सिंह और कुंती देवी के सबसे छोटे पुत्र मनीष ऐसे समय में रैली कर रहे हैं जब उनके अग्रज झरिया के […]

विज्ञापन

धनबाद : जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह 24 फरवरी को कोयला नगर के नेहरू कॉम्प्लेक्स में जन चेतना रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगे. स्व. सूर्यदेव सिंह और कुंती देवी के सबसे छोटे पुत्र मनीष ऐसे समय में रैली कर रहे हैं जब उनके अग्रज झरिया के विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में जेल में हैं और सिंह मैंशन को राजनीति में बनाये रखने की चुनौती उनके सामने है.

मां और बड़े भाई के भाजपा से जुड़े रहने के बावजूद मनीष यह घोषणा कर चुके हैं कि वह धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. भाजपा से उनका कोई रिश्ता नहीं है. मनीष के बड़े भाई राजीव रंजन सिंह और मंझले भाई संजीव सिंह ने इसी नेहरू मैदान से राजनीति में एंट्री ली थी.

बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स से पटा शहर : जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को सभास्थल पर देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे. शहर भर में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स लगाये गये हैं. संघ के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री केडी पांडेय ने कहा कि रैली धनबाद का भविष्य तय करेगी. रैली में किसान, मजदूर, नौजवान एवं महिलाएं बड़ी संख्या में भाग लेंगी. धनबाद लोकसभा के सभी छहों विधानसभा क्षेत्रों से लोग रैली में भाग लेंगे. रैली के माध्यम से सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola