कवियों ने हिंदी, बांग्ला और खोरठा कविताओं से श्रोताओं को किया मुग्ध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 2:25 AM
धनबाद : मातृभाषा दिवस पर बीसीसीएल में कॉरपोरेट स्तरीय विभागीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी. इसके बाद बीसीसीएल के निदेशक (वित्त) केएस राजशेखर, निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्रा, महाप्रबंधक (राजभाषा) राजपाल यादव व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट बीआर ढाका […]
धनबाद : मातृभाषा दिवस पर बीसीसीएल में कॉरपोरेट स्तरीय विभागीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी. इसके बाद बीसीसीएल के निदेशक (वित्त) केएस राजशेखर, निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्रा, महाप्रबंधक (राजभाषा) राजपाल यादव व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट बीआर ढाका एवं उपस्थित कवियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान हाल ही में दिवंगत प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार एवं आलोचक नामवर सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी.
निदेशक (कार्मिक) श्री महापात्रा ने कहा कि अभिव्यक्ति और शिक्षा का प्रथम माध्यम हमेशा मातृभाषा होनी चाहिए. संचालन और धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) उदयवीर सिंह ने किया. आयोजन में दिलीप कुमार सिंह व दीपक कुमार सिन्हा का अहम योगदान रहा. मौके पर उप महाप्रबंधक (प्रशासन) संतोष कुमार सिन्हा, कर्मचारी स्थापना विभाग के उप महाप्रबंधक बी सिंह व राजभाषा विभाग के महेंद्र कुमार सिंह, उपेंद्र नारायण तिवारी, ईशानी चौधरी, मंजू देवी, अनिरुद्ध नोनिया, वंदना देवी आदि उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










