धनबाद : सड़क पर बह रहा नाली व शौचालय का पानी, नरक बनीं बैंक मोड़ की गलियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2019 5:40 AM
धनबाद : बैंक मोड़ व कतरास मोड़ की हर गली-मुहल्ले में नालियां जाम है. मुख्यड्रेन जाम होने से पानी ड्रेन में जाने के बजाय उल्टा मुहल्लों में ही लौटने लगा है. ऐसे में इन सड़कों पर नाली व शौचालय का पानी बह रहा है. पूरा इलाका नारकीय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार फोरलेनिंग के […]
धनबाद : बैंक मोड़ व कतरास मोड़ की हर गली-मुहल्ले में नालियां जाम है. मुख्यड्रेन जाम होने से पानी ड्रेन में जाने के बजाय उल्टा मुहल्लों में ही लौटने लगा है. ऐसे में इन सड़कों पर नाली व शौचालय का पानी बह रहा है. पूरा इलाका नारकीय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार फोरलेनिंग के दौरान यहां कई बड़े पेड़ काटे गये और पोल उखाड़े गये. इसमें कई कटे पेड़ व पोल बैंक मोड़ के पास मुख्य ड्रेन पर गिरा दिये गये हैं, इससे मुख्य ड्रेन विगत एक माह से जाम है.
इसके बाद जगह-जगह मुहल्ले में गंदा पानी गली की सड़कों पर आ गया है. बैंक मोड़ के नारायण मेडिकल की गली, गोप पथ, धनबाद नर्सिंग होम से सटी गली, गुरुद्वारा से सटी गली, कृष्णा प्लाजा से सटी गली, सेंट्रल प्वाइंट से सटी गली आदि में एक जैसी स्थिति हो गयी है. ड्रेन का पानी मटकुरिया जोरिया के पास जाकर गिरता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










