धनबाद : गंगा दामोदर में सीट के लिए मारपीट
Updated at : 18 Feb 2019 9:59 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : गंगा दामोदर एक्सप्रेस में रविवार की रात सीट को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी. जीआरपी ने हीरापुर निवासी रोशन प्रसाद और कुसुम विहार निवासी जय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जीआरपी के अनुसार धनबाद कोर्ट में पेशकार मुजफ्फरपुर निवासी नवीन कुमार अपने पिता को गंगा-दामोदर एक्सप्रेस एस टू […]
विज्ञापन
धनबाद : गंगा दामोदर एक्सप्रेस में रविवार की रात सीट को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी. जीआरपी ने हीरापुर निवासी रोशन प्रसाद और कुसुम विहार निवासी जय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जीआरपी के अनुसार धनबाद कोर्ट में पेशकार मुजफ्फरपुर निवासी नवीन कुमार अपने पिता को गंगा-दामोदर एक्सप्रेस एस टू बोगी में छोड़ने आये थे. उनके पिता को सीनियर सिटीजन होने के कारण लोअर बर्थ मिला था. उसी बोगी में रोशन प्रसाद और जय कुमार भी अपने परिजन को चढ़ाने आये थे. उनका मिडिल बर्थ था.
उसी क्रम में सीट को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गयी. जय और रोशन मिडिल सीट को तुरंत खोलना चाहते थे. इस पर नवीन कुमार ने विरोध जताया. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने मिलकर नवीन कुमार की पिटाई कर दी. मारपीट होते ही तुरंत मौके पर जीआरपी पहुंच गयी और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. नवीन कुमार ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




