15 आैर 16 फरवरी को होगी सीनेट की बैठक, 15 को आयेंगी राज्यपाल

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय की सीनेट की दो दिवसीय (15-16 फरवरी) पहली बैठक में कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार है. बुधवार को इस ऐतिहासिक बैठक की तैयारी के साथ 15 फरवरी को कुलाधिपति समेत अन्य अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को रूप देने के लिए कुलपति […]

विज्ञापन

धनबाद : बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय की सीनेट की दो दिवसीय (15-16 फरवरी) पहली बैठक में कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयार है. बुधवार को इस ऐतिहासिक बैठक की तैयारी के साथ 15 फरवरी को कुलाधिपति समेत अन्य अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को रूप देने के लिए कुलपति प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा की. इस दौरान प्रतिकुलपति डॉ एके महतो, रजिस्ट्रार डॉ पी महतो समेत विवि के तमाम पदाधिकारी, सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्रिंसिपल व कई विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

समीक्षा बैठक में राज्यपाल के मिनट्स टू मिनट्स कार्यक्रम के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. राज्यपाल 15 फरवरी को 11 बजे के करीब विश्वविद्यालय (धनबाद पॉलिटेक्निक परिसर) पहुंचेंगी. यहां उनका स्वागत आदिवासी नृत्य के साथ किया जायेगा. इसके बाद वे बिनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण करेंगी. उन्हें पीके राय और एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा.

तीन पुस्तकों का करेंगी लोकार्पण : सीनेट की बैठक की शुरुआत शुक्रवार को कुलपति के स्वागत भाषण से होगी. इसके बाद राज्यपाल तीन पुस्तकों और एक जनरल का लोकार्पण करेंगी. डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा, इंग्लिश की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा सिन्हा की पुस्तक, इंग्लिश विभाग के ही शिक्षक डॉ इंद्रजीत कुमार द्वारा लिखी पुस्तक का लोकार्पण करेंगी. अपनी पुस्तक में डॉ इंद्रजीत कुमार ने अपने विभाग के छात्रों द्वारा लिखे गये लेखों का संकलन किया है. इसके साथ ही सोशल साइंस विभाग के एक जनरल का भी राज्यपाल लोकार्पण करेंगी. इसके बाद कुलपति सीनेट के सदस्यों को संबोधित करेंगी. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ सीनेट के पहले दिन की बैठक की कार्यवाही समाप्त हो जायेगी.

सीनेट का एजेंडा : सीनेट के दूसरे दिन शनिवार की बैठक में सभी मुख्य एजेंडा पर चर्चा की जायेगी. सबसे पहले विवि की सिंडिकेट की पिछले बैठक में लिये गये निर्णयों की संपुष्टि के प्रस्ताव पर चर्चा की जायेगी. इसके बाद 2019-20 सत्र के लिए करीब 200 करोड़ का बजट के प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके बाद फाइनेंस कमेटी के चार सदस्यों के लिए चुनाव करवाया जायेगा. इसके बाद प्रश्नकाल का सत्र होगा, जिसमें सीनेट के सदस्य विवि से जुड़ी समस्याओं को उठायेंगे. इसके बाद फाइनेंस कमेटी सदस्यों की घोषणा की जायेगी. सीनेट की बैठक के अंत में कुलपति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola