झरिया : झरिया का जल संकट बनता जा रहा मुद्दा

झरिया : साहू धर्मशाला कोयरीबांध में गुरुवार को जल संकट पर झरिया के लोगों की बैठक हुई. अध्यक्षता अनूप साव ने की. श्री साव ने कहा कि जलसंकट के खिलाफ 31 जनवरी को जमाडा कार्यालय के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को एसडीओ पंकज झा व श्रवण कुमार ने जलापूर्ति करने का आश्वासन के बाद पांच दिनों […]
झरिया : साहू धर्मशाला कोयरीबांध में गुरुवार को जल संकट पर झरिया के लोगों की बैठक हुई. अध्यक्षता अनूप साव ने की. श्री साव ने कहा कि जलसंकट के खिलाफ 31 जनवरी को जमाडा कार्यालय के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को एसडीओ पंकज झा व श्रवण कुमार ने जलापूर्ति करने का आश्वासन के बाद पांच दिनों के लिए स्थगित किया जाता है.
कहा कि जीतपुर में वाटर पाइप को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. उन्हें चिन्हित कर केस किया जाये. बैठक में उपेंद्र गुप्ता, देवी साव, विनोद कुमार साव, दिलीप केसरी, पुतुल साव, झुन्नू गुप्ता, नरेश साव, मनोज साव, बसंत अग्रवाल, राजेंद्र साव, दिनेश गुप्ता, मुगदार अहमद, राजेश साव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










