लोयाबाद : मृतक करमजीत सिंह जोड़ाफाटक व जसमीत सिंह शास्त्री नगर का था रहने वाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लोयाबाद : थाना क्षेत्र के मदनाडीह में सोमवार को दस चक्का ट्रक ने 20 वर्षीय एक युवक को रौंद दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान 22 /12 निवासी दानिश अंसारी के रूप में की गयी. दानिश टिफिन लेकर बाइक पर गोविंदपुर जा रहा था. वह केके आइटीआइ में इलेक्ट्रिकल […]
विज्ञापन
लोयाबाद : थाना क्षेत्र के मदनाडीह में सोमवार को दस चक्का ट्रक ने 20 वर्षीय एक युवक को रौंद दिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान 22 /12 निवासी दानिश अंसारी के रूप में की गयी. दानिश टिफिन लेकर बाइक पर गोविंदपुर जा रहा था. वह केके आइटीआइ में इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रशिक्षण ले रहा था. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली गयी है. 22/12 स्थित घर पर परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो ये लोग लोयाबाद थाना के सामने सड़क जाम कर दिये. लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे
करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने आंदोलन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर वे लोग नहीं माने. ट्रक मालिक व ट्रांसपोर्टर ने मुआवजा का आश्वासन दिया, तब जाम समाप्त हुआ. कांग्रेस नेता राजकुमार महतो ने 50 हजार रुपये देने की घोषणा की. राजकुमार ने कहा कि ट्रांसपोर्टर से भी हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास होगा. दानिश दो भाइयों में बड़ा था. उसके पिता जावेद अंसारी लेथ मशीन पर मजदूरी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन