धनबाद : तरुण हिंदू का वार्षिक समारोह 27 को

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : स्वयंसेवी संगठन तरुण हिंदू का वार्षिक समारोह 27 जनवरी को स्टील गेट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार व प्रबुद्ध हिंदुत्व विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और मुख्य वक्ता के रूप में सुरक्षा सलाहकार व पूर्व रॉ अधिकारी आरएसएन सिंह मौजूद रहेंगे. यह जानकारी तरुण […]

विज्ञापन
धनबाद : स्वयंसेवी संगठन तरुण हिंदू का वार्षिक समारोह 27 जनवरी को स्टील गेट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार व प्रबुद्ध हिंदुत्व विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और मुख्य वक्ता के रूप में सुरक्षा सलाहकार व पूर्व रॉ अधिकारी आरएसएन सिंह मौजूद रहेंगे.
यह जानकारी तरुण हिंदू के संस्थापक व अध्यक्ष और धनबाद के जानेमाने गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. नील माघव दास ने दी. तरुण हिंदू
के वार्षिक समारोह में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए सामुहिक प्रार्थना, जनसभा, शोभा यात्रा व सामुहिक भोजन का आयोजन
किया गया है. डॉ. दास ने बताया कि धनबाद जिले के वाशिंदों के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रबुद्ध हिंदुत्व विचारकों पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और आरएसएन
सिंह को सुनना बड़ी अनुभूति होगी. पुष्पेंद्र जी साहस व साफगोई की मिसाल हैं. उनके दर्जनों वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं.
द्वितीय श्रेणी के नागरिक बन गये हैं हिंदू
तरुण हिंदू संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्ष 1975 में जब देश में आपातकाल घोषित हुआ, उसी वक्त संविधान में सेकुलरिज्म यानी धर्मनिरपेक्षता का शब्द भी जोड़ा गया, जो विधि सम्मत नहीं है. पूर्व में हमारा संविधान हिंदुत्वादी था. संविधान में सेकुलर शब्द जुड़ने के बाद देश में हिंदू द्वितीय श्रेणी के नागरिक बनकर रह गये हैं.
हिंदुओं के अधिकारों का विभिन्न हथकंडों से अतिक्रमण हो रहा है. धर्म, संस्कृति, भाषा, गीता, गाय, गंगा, मंदिर आदि को नीचा दिखाने का प्रयास होता रहा है. धर्मांतरण व विभिन्न हथकंडों से हिंदू जनसंख्या को घटाने की कोशिश होती रही है. लव जिहाद से लेकर गौ हत्या तक जारी है. ऐसी विषम परिस्थिति में हिंदू समाज को संगठित होने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में ठोस पहल करने की जरूरत है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola