धनबाद : वाहो-वाहो गुरु गोविंद सिंह, आपे गुर चेला...
Updated at : 13 Jan 2019 10:44 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : बड़ा गुरुद्वारा बैंकमोड़ द्वारा गुरुद्वारा में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ हो गया. गुरु गोविंद सिंह जी के 352वें पावन प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार सजाया गया. दिल्ली से आये रागी जत्था सतनाम सिंह ने गुरवाणी गाया. सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया. ‘तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर दिखे […]
विज्ञापन
धनबाद : बड़ा गुरुद्वारा बैंकमोड़ द्वारा गुरुद्वारा में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ हो गया. गुरु गोविंद सिंह जी के 352वें पावन प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार सजाया गया. दिल्ली से आये रागी जत्था सतनाम सिंह ने गुरवाणी गाया. सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया. ‘तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर दिखे भल लयो…, देह शिवा वर मोहे एहे शुभ करमन ते कबहूं न टरूं…,’ ‘गुर संगत कीनी खालसा मन मुखी सोहेल…,’ ‘वाहे वाहे गोविंद सिंह आपे गुर चेला…’ आदि गुरवाणी देर तक गुरुद्वारा में गूंजते रहे.
ये हैं सक्रिय : जगजीत सिंह संधू, आरएस चहल, तेजपाल सिंह,जगजीत सिंह, दरबारा सिंह, दविंदर सिंह गिल, दिलजोन सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका आदि.
आज सजेगा मुख्य दीवान
गुरुद्वारा ग्राउंड में रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से मुख्य दीवान सजाया जायेगा. स्थानीय हुजूरी रागी जत्था भाई दविंदर सिंह द्वारा सबद कीर्तन किया जायेगा. उसके बाद दिल्ली से आये रागी जत्था सतपाल सिंह द्वारा कीर्तन दरबार सजाया जायेगा. उसकी समाप्ति के बार कवि दरबार सजाया जायेगा. कवि दरबार सजाने के लिए अमृतसर से रविंदर सिंह मशरूर, सुखविंदर कौर, चंचल सिंह सहज को आमंत्रित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




