झरिया : तीर्थाटन पर गये झरिया के व्यवसायी की दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन

झरिया : झरिया के के ला पट्टी निवासी कोयला व्यवसायी रामचंद्र तुलस्यान (56) की मौत गुजरात के कच्छ में सड़क दुर्घटना में हो गयी. श्री तुलस्यान सोमवार को अपने निजी वाहन से सपरिवार गुजरात गये थे. बुधवार की सुबह गुजरात के सोमनाथ मंदिर जाने के दौरान घटना घटी. वाहन में उनके साथ उनकी पत्नी नीलम […]

विज्ञापन

झरिया : झरिया के के ला पट्टी निवासी कोयला व्यवसायी रामचंद्र तुलस्यान (56) की मौत गुजरात के कच्छ में सड़क दुर्घटना में हो गयी. श्री तुलस्यान सोमवार को अपने निजी वाहन से सपरिवार गुजरात गये थे. बुधवार की सुबह गुजरात के सोमनाथ मंदिर जाने के दौरान घटना घटी. वाहन में उनके साथ उनकी पत्नी नीलम तुलस्यान, पुत्र राकेश तुलस्यान, पुत्रवधू सुनीता तुलस्यान, पौत्र वंश (2) व अश्विनी (6) भी सोमनाथ मंदिर जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिक कुहासा होने के कारण उनका वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया. इसमें रामचंद्र तुलस्यान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुत्रवधू सुनीता तुलस्यान, पौत्र वंश व अश्विनी गंभीर रूप से घायल हो गये. रामचंद्र की पत्नी नीलम तुलस्यान व पुत्र राकेश तुलस्यान आंशिक रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज गुजरात के वैगन वेलफेयर अस्पताल में चल रहा है.

रामचंद्र तुलस्यान के तीन पुत्र सुनील तुलस्यान, राकेश तुलस्यान व डब्बू तुलस्यान हैं. तुलस्यान की मौत की खबर मिलते ही केला पट्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी. परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गये हैं. परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार गुजरात में ही किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola