गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा जीतपुर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2018 7:50 AM
विज्ञापन
जोड़ापोखर : थाना क्षेत्र की जीतपुर स्थित आरके सिंह कॉलोनी शुक्रवार की रात 10 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी. कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह ने निरंजन सिंह पर पांच राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है. वहीं निरंजन की पत्नी नीतू सिंह ने राजकुमार सिंह पर धमकाने और गोलीबारी का आरोप लगाया है. राजकुमार […]
विज्ञापन
जोड़ापोखर : थाना क्षेत्र की जीतपुर स्थित आरके सिंह कॉलोनी शुक्रवार की रात 10 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठी. कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह ने निरंजन सिंह पर पांच राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है. वहीं निरंजन की पत्नी नीतू सिंह ने राजकुमार सिंह पर धमकाने और गोलीबारी का आरोप लगाया है.
राजकुमार एवं निरंजन में पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है. गोलीबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची जोड़ापोखर पुलिस ने एक खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया. घटना के बाद राजकुमार सिंह जोड़ापोखर थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की. कहा कि पड़ोसी निरंजन सिंह आसिफ खान, लड्डू पासवान के साथ दरवाजा पर आये और उनके दोनों पुत्र चेतन सिंह एवं कुणाल सिंह को हत्या की नीयत से खोजने लगे.
विरोध करने पर निरंजन सिंह ने कमर से पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. निरंजन पर पांच चक्र गोलीबारी का अारोप है. राजकुमार ने बताया कि एक हत्याकांड सहित कई मामलों में निरंजन नामजद अभियुक्त रह चुका है. वह कभी भी हत्या जैसी घटना को अंजाम दे सकता है.
निरंजन की पत्नी ने लगाया धमकाने का आरोप : इस बीच निरंजन सिंह की पत्नी नीतू सिंह ने कहा है कि राजकुमार सिंह का पुत्र चेतन सिंह एव कुणाल सिंह कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. इन लोगों से उनके परिवार को खतरा है. आरोप लगाया कि आज उसके पति निरंजन के घर में नहीं रहने के बावजूद राजकुमार सिंह, कुणाल सिंह, भतीजा शिवजी सिंह घर में घुस गये. ये लोग पति को हत्या के उद्देश्य से खोज रहे थे. निरंजन के नहीं मिलने पर नीतू से अभद्र व्यवहार किया. कमर से पिस्टल निकाल कई राउंड गोली चलायी.
- घटना जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की आरके सिंह कॉलोनी की
- पांच राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत
- पुलिस ने जब्त किया एक जिंदा कारतूस व एक खोखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










