धनबाद : धनबाद में 18 से बंद हो जायेगा डीडी रिले सेंटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोयलांचल को लगा एक और झटका धनबाद : धनबाद के लोगों को केंद्र सरकार ने एक और झटका दिया है. यहां अगले रविवार यानी 18 नवंबर से दूरदर्शन का रिले केंद्र बंद हो जायेगा. प्रसार भारती के सहायक निदेशक (अभियंत्रण) एपी सिंह द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार रिले सेंटर 18 नवंबर की सुबह […]
विज्ञापन
कोयलांचल को लगा एक और झटका
आपके शहर में
विज्ञापन
धनबाद : धनबाद के लोगों को केंद्र सरकार ने एक और झटका दिया है. यहां अगले रविवार यानी 18 नवंबर से दूरदर्शन का रिले केंद्र बंद हो जायेगा. प्रसार भारती के सहायक निदेशक (अभियंत्रण) एपी सिंह द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार रिले सेंटर 18 नवंबर की सुबह से यहां काम करना बंद कर देगा. दूरदर्शन के महानिदेशक के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है. अब धनबाद के लोग एंटिना के जरिये यहां डीडी न्यूज व डीडी नेशनल का कार्यक्रम नहीं देख पायेंगे. अब डीटीएच के जरिये ही डीडी के कार्यक्रमों को देख सकेंगे. आदेश में बंदी का कारण राष्ट्रव्यापी डिजिटल टीवी को बढ़ावा देने को बताया गया है.
दूरदर्शन का स्टूडियो खुलने का था इंतजार : धनबाद में दूरदर्शन का स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव कई वर्षों से लंबित है. लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से यह टलता गया. स्टूडियो तो नहीं मिला, ऊपर से रिले केंद्र को भी बंद कर दिया गया. दूरदर्शन के इस निर्णय से धनबाद में आकाशवाणी का एफएम चैनल खुलने पर भी संशय उत्पन्न हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन