झरिया. एसडीएम और सीओ ने की कार्रवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 7:21 AM

विज्ञापन

झरिया : झरिया बाजार के घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा बिक्री करने पर सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की. देर शाम एसडीएम राज महेश्वरम व सीओ झरिया केदारनाथ सिंह ने ऐसी दुकानों पर छापेमारी की. कई दुकानों से पटाखे जब्त किये गये. पटाखा बेचने वाले कई दुकानदारों पर कार्रवाई भी की गयी. छापेमारी के […]

विज्ञापन
झरिया : झरिया बाजार के घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा बिक्री करने पर सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की. देर शाम एसडीएम राज महेश्वरम व सीओ झरिया केदारनाथ सिंह ने ऐसी दुकानों पर छापेमारी की. कई दुकानों से पटाखे जब्त किये गये. पटाखा बेचने वाले कई दुकानदारों पर कार्रवाई भी की गयी. छापेमारी के दौरान झरिया पुलिस भी मौजूद थी.
झरिया के गांधी रोड स्थित वर्णवाल पटाखा दुकान पर एसडीएम पहुंचे, तो दुकानदार टीम को देख दुकान बंद कर फरार हो गया. एसडीएम ने कहा कि लाइसेंसी दुकानदारों को घनी आबादी वाले इलाके से बाहर पटाखा की बिक्री करने का आदेश दिया गया है. जो लोग आदेश का उल्लंघन कर पटाखा बेचने का कार्य कर रहे हैं, ऐसी अवैध दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रशासन ने झरिया शहर के शिव मंदिर रोड, गांधी रोड, ऊपर कुल्ही, सिंदरी रोड आदि इलाकों में अभियान चलाया. इस दौरान दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले. सिंदरी रोड की नन्हे पटाखा दुकान का‌ संचालक भी दुकान बंद कर फरार हो गया. डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में पटाखा बेचने पर रोक लगायी है. घनी आबादी में भी पटाखों की बिक्री करना गलत है. प्रतिबंधित इलाकों में पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. पटाखे सीज किये जायेंगे.
पटाखा दुकानदारों को नहीं है प्रशासन का खौफ
झरिया : एसडीएम की कार्रवाई के बाद भी झरिया बाजार में खुलेआम पटाखे बिक रहे हैं. भीड़-भाड़ व गली मुहल्लाें में भी दुकानें सजी हैं. थोड़ी-सी चूक से बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है. झरिया में पुराने आरएसपी कॉलेज व डिगवाडीह मैदान में पटाखा बिक्री करने का आदेश है. हालांकि छात्रों के विरोध को देखते हुए एसडीएम ने बनियाहीर मैदान में दुकान लगाने का आदेश दिया था.
लोदना बाजार, जीनागोरा, जामाडोबा बाजार, जयरामपुर मोड़, भौंरा बाजार, डिगवाडीह बाजार आदि जगहों पर भी खुलेआम पटाखे बिक रहे हैं. झरिया के सिंदूरिया पट्टी, शिव मंदिर रोड बोरा पट्टी, ऊपर कुल्ही, गांधी रोड, मेन रोड के अलावे गली-मुहल्लाें में खाट बिछाकर पटाखे बेचे जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola