व्यवसायी चेतन सिंघल पर हमले के विरोध में गोलबंद हुए जिले के विभिन्न संगठन, लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम को पत्र लिखेगा जिला चेंबर

Updated at : 15 Oct 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी चेतन सिंघल पर हमले के विरोध में गोलबंद हुए जिले के विभिन्न संगठन, लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम को पत्र लिखेगा जिला चेंबर

धनबाद : करकेंद में मसाला कारोबारी चेतन सिंघल को शनिवार की रात गोली मारकर घायल करने की घटना से जिले के व्यवसायी उद्वेलित हैं. घटना के विरोध में रविवार को जिले के विभिन्न संगठनों की रांगाटांड़ चेंबर में आपात बैठक हुई. पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया. वक्ताओं ने कहा कि पुलिस अपना काम छोड़कर […]

विज्ञापन
धनबाद : करकेंद में मसाला कारोबारी चेतन सिंघल को शनिवार की रात गोली मारकर घायल करने की घटना से जिले के व्यवसायी उद्वेलित हैं. घटना के विरोध में रविवार को जिले के विभिन्न संगठनों की रांगाटांड़ चेंबर में आपात बैठक हुई. पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया. वक्ताओं ने कहा कि पुलिस अपना काम छोड़कर वसूली में व्यस्त रहती है.
अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं है. धनबाद में लॉ एंड ऑर्डर की हालत दिनों दिन बिगड़ रही है. अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं. अब अपराधियों से खुद मुकाबला करना होगा. दुकानों में लाठी-डंडा रखने और लाइसेंसी हथियार के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला चेंबर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की.
बैठक में जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल, अनिल मुकीम, जिला वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष उमेश हेलीवाल, अशोक साव, प्रभात सुरोलिया, प्रमोद गोयल, सुरेंद्र अरोड़ा, श्याम गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश रिटोलिया, विकास झाझरिया, केंदुआ चेंबर सहित अन्य चेंबर के पदाधिकारी मौजूद थे.
घटना के बाद उद्भेदन में नंबर वन है पुलिस : राजेश
जिला चेंबर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि धनबाद में लॉ एंड आर्डर की हालत किसी से छुपी नहीं है. धनबाद में तीन-तीन एसपी हैं. बावजूद घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. यह बात जरूर है कि घटना के बाद उद्भेदन में धनबाद पुलिस नंबर वन है.
एक-एक दुकान में रखें लाठी-डंडा : राजीव
जीटा के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है. अब समय आ गया है कि व्यवसायियों को खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी. अपनी-अपनी दुकान में लाठी-डंडा रखें. लाइसेंसी हथियार के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बनाया जायेगा.
बाइक चोरी मामले में होती है वसूली : राजेश
राजेश रिटोलिया ने कहा कि अगर किसी की बाइक चोरी होती है तो अपराधियों को पुलिस नहीं पकड़ती है. सभ्य नागरिकों को परेशान करती है और वसूली की जाती है. पुलिस का एकमात्र काम वसूली ही बच गया है. यही कारण है कि अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है.
तीन-तीन एसपी के बावजूद अपराध बुलंद : प्रभात
बैंक मोड़ चेंबर अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा कि जिले में तीन-तीन एसपी होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है. पुलिस को अपराधी और हथियार खोजना चाहिए. व्यापारियों को आर्म्स लाइसेंस देने का नियम सरल होना चाहिए.
चिह्नित अपराधियों पर सीसीए लगायें
पुलिस प्रशासन को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया. लॉ एंड ऑर्डर के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया. एसएसपी से मिलकर चिह्नित अपराधियों पर सीसीए लगाने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया.
रांगाटांड़ चेंबर सचिव को मिल रही धमकी
बैठक में रांगाटांड़ चेंबर सचिव श्याम गुप्ता को मिल रही धमकी का मामला उठा. चेंबर सचिव श्याम गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों की धमकी से डरनेवाले नहीं है. अगर व्यवसायियों पर अत्याचार हुआ तो उसका खुलकर विरोध करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola