सिमलडीह के युवक की हत्या, झाड़ी में मिला शव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : सिमलडीह तेलीपाड़ा निवासी 27 वर्षीय होपेन टुडू का शव रविवार को सिमलडीह बासजोड़ी तालाब कोयला नगर डैम के पास झाड़ियों में मिला है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. मृतक की गर्दन पर रस्सी के दाग हैं. युवक अविवाहित था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव मिलने की सूचना […]
विज्ञापन
धनबाद : सिमलडीह तेलीपाड़ा निवासी 27 वर्षीय होपेन टुडू का शव रविवार को सिमलडीह बासजोड़ी तालाब कोयला नगर डैम के पास झाड़ियों में मिला है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है. मृतक की गर्दन पर रस्सी के दाग हैं. युवक अविवाहित था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने धनबाद थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. हालांकि रविवार को देर हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है. पुलिस ने बताया कि शाम चार बजे के करीब उन्हें सूचना मिली की सिमलडीह बासंजोड़ी तालाब के पास एक युवक का शव है.
सूचना मिलने पर धनबाद थाना प्रभारी अशोक सिंह पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक की शिनाख्त सिमलडीह तेलीपाड़ा निवासी होपेन टुडू के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार शव के गले पर रस्सी के निशान है. हालांकि शरीर में कोई दूसरी जगह चोट नहीं मिली है. घटनास्थल पर पुलिस को पानी की बोतल मिली है. साथ ही तीन-चार ग्लास भी मिले है. हालांकि शराब की कोई बोतल बरामद नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.
शाम से था गायब : होपेन टुडू शनिवार की शाम से ही घर से लापता था. वह अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था. थोड़ी देर बाद स्कूटी उसने बगल के ही एक घर में लगा दी थी. उसके बाद वह मुहल्ले के ही कुछ लड़कों क साथ बाइक से निकल. मृतक के भाई मोती लाल टुडू ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दोस्तों के साथ निकला था. होपेन को शराब पीने की भी आदत थी. हालांकि पुलिस को अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. होपेन के पास से उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है. पुलिस उसके मोबाइल की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










