युवक को सूड़ में लपेट कर जंगल ले गया हाथी और पटक कर मार डाला, दहशत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
टुंडी के बिरंची गांव की घटना टुंडी : हाथियों के झुंड ने एक बार फिर टुंडी में एक युवक की जान ले ली. बुधवार की रात आठ बजे पहाड़ी की तलहटी में बसा टुंडी पंचायत के बिरंची गांव में रैका सोरेन (42) को पटक दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद वहां दहशत का […]
विज्ञापन
टुंडी के बिरंची गांव की घटना
आपके शहर में
विज्ञापन
टुंडी : हाथियों के झुंड ने एक बार फिर टुंडी में एक युवक की जान ले ली. बुधवार की रात आठ बजे पहाड़ी की तलहटी में बसा टुंडी पंचायत के बिरंची गांव में रैका सोरेन (42) को पटक दिया. इससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद वहां दहशत का माहौल हो गया. सूचना पाकर पहुंचे वन विभाग के मशालची घटनास्थल पहुंचे और कर लाश को जंगल से ढूंढ़ कर लाया. अंधेरा होने के कारण हाथी को भगाने मशालची अंदर जंगल में नहीं गये. हाथी का झुंड किस ओर गया, इसका पता नहीं चल पाया है.
कैसे घटी घटना : पहाड़ी के पास के धान के खेत की तरफ से हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुन कर कुछ लोग इधर-उधर भाग गये. बादल छाया था. कुछ पता नही चल पा रहा था. इसी बीच एक हाथी ने मैनेजर हेंब्रम के घर के पास बैठे स्व आमिन सोरेन के पुत्र रैका सोरेन को अपनी सूंड़ में लपेट लिया. लपेट कर जंगल की ओर ले गये. उसकी दर्दनाक चीख सुन गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे. ग्रामीण मैनेजर हेंब्रम ने बताया कि रैका के सिर को हाथियों ने धड़ से अलग कर दिया था.
उसके बाद घटना की सूचना वन एवं पर्यावरण विभाग टुंडी को दी गयी. वन विभाग तत्काल मशालचियों के साथ घटनास्थल पहुंचा. अब तक सात लोगों की जान टुंडी में हाथी ले चुके हैं. मृतक को पत्नी के अलावा 4 लड़का और एक लड़की है. मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि मृतक के परिजन तथा जिसका फसल नुकसान हुआ है उसे निर्धारित मुआवजा दिया जायेगा.
कहां-कहां गयी है जान
डोंगापानी- 2
दोमुंडा – 2
दुम्मा – 1
दुर्गारायडीह- 1
बिरंची में – 1
शव दफना दिया गया था निकाल ले गये परिजन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन