डीडीसी से मिल जताया विरोध कहा गरीब दुकानदार हो रहे परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 5:00 AM
धनबाद : जिला परिषद द्वारा दुकानों के किराये में भारी बढ़ोतरी को लेकर दुकानदारों में असंतोष व्याप्त है. चेंबर ने आज जिप के सीइओ सह डीडीसी से मिल कर अपना विरोध जताया. कहा कि एसडीएम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर किराया निर्धारण किया गया है.शनिवार को बरटांड़ चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष कुमार […]
धनबाद : जिला परिषद द्वारा दुकानों के किराये में भारी बढ़ोतरी को लेकर दुकानदारों में असंतोष व्याप्त है. चेंबर ने आज जिप के सीइओ सह डीडीसी से मिल कर अपना विरोध जताया. कहा कि एसडीएम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर किराया निर्धारण किया गया है.शनिवार को बरटांड़ चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीडीसी शशि रंजन से मिल कर कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के जिस आदेश का हवाला देकर किराया में बढ़ोतरी की गयी है, उस आदेश के तहत केवल 13 दुकानों का किराया बढ़ाया जाना था. उस आदेश का गलत तरीके से इस्तेमाल कर जिप की तत्कालीन अध्यक्ष माया देवी ने सभी दुकानों पर लागू करा दिया. डीडीसी ने कहा कि किराया बढ़ाने का निर्णय जिप बोर्ड ने लिया है.
इसमें किसी तरह का बदलाव वे नहीं कर सकते. इस पर चेंबर के सदस्यों ने कहा कि फिर जिला परिषद के वर्तमान अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोरांई द्वारा भाड़ा निर्धारण समिति का गठन क्यों किया गया. इस कमेटी में जिला चेंबर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी सदस्य हैं. चैंबर के सदस्यों ने जिप के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह को भी एक ज्ञापन दिया. उनसे मांग की कि किराया पर फिर से विचार कर दुकानदारों को कम से कम दो माह की मोहलत दी जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










