दुकान आवंटन की होगी जांच स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में मेयर ने दिया आदेश
धनबाद : धनबाद नगर निगम की दुकानों के आवंटन की जांच होगी. गलत तरीके से आवंटित या फिर किराया पर लगायी गयी दुकानों के आवंटन को रद्द कर नये सिरे से नीलामी होगी. यह निर्णय शनिवार को धनबाद नगर निगम कार्यालय में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक में लिया […]
धनबाद : धनबाद नगर निगम की दुकानों के आवंटन की जांच होगी. गलत तरीके से आवंटित या फिर किराया पर लगायी गयी दुकानों के आवंटन को रद्द कर नये सिरे से नीलामी होगी. यह निर्णय शनिवार को धनबाद नगर निगम कार्यालय में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक में लिया गया. बैठक में अपर नगर आयुक्त महेश संथालिया, पार्षद निर्मल मुखर्जी, अशोक पाल, प्रिय रंजन सहित कई सदस्य मौजूद थे. बैठक में तय हुआ कि ऐसी दुकान,
आपके शहर में
जिसे किरायेदार चला रहे हैं, को नीलामी में प्राथमिकता दी जायेगी. अगर किरायेदार दुकान लेने में असमर्थ रहते हैं तो फिर इसे दूसरे को नीलामी में दी जायेगी. साथ ही हीरापुर क्षेत्र में निगम की अर्द्धनिर्मित दुकानों का भी किराया संबंधित दुकानदारों से दुकान आवंटन की तिथि से लेने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए