पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 4:55 AM
धनबाद : गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गुरारू रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी केबिन के पास पुरी से नयी दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में शनिवार को रेलयात्रियों व परीक्षार्थियों के बीच सीट को लेकर मारपीट हो गयी. इस दौरान परीक्षार्थियों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी भी की. इसमें कई रेलयात्रियों के साथ-साथ परीक्षार्थियों के भी घायल […]
धनबाद : गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के गुरारू रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी केबिन के पास पुरी से नयी दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में शनिवार को रेलयात्रियों व परीक्षार्थियों के बीच सीट को लेकर मारपीट हो गयी. इस दौरान परीक्षार्थियों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी भी की. इसमें कई रेलयात्रियों के साथ-साथ परीक्षार्थियों के भी घायल होने की सूचना है. बताया जाता है कि गुरारू रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों ने चेन पुलिंग कर 2:40 बजे ट्रेन रोक दी. 42 मिनट बाद 3:22 बजे ट्रेन को पुलिस के सहयोग से रवाना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










