मरिचो में हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरिचो गांव में हाथियों के उत्पात के बाद से सन्नाटा पसरा है. ग्रामीण गांव के पंचायत भवन एवं स्कूल में शरण लिए हुए हैं. वहीं हाथियों द्वारा ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज चट कर जाने से लोग भूखे रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के […]
विज्ञापन
बरवाअड्डा : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरिचो गांव में हाथियों के उत्पात के बाद से सन्नाटा पसरा है. ग्रामीण गांव के पंचायत भवन एवं स्कूल में शरण लिए हुए हैं. वहीं हाथियों द्वारा ग्रामीणों के घरों में रखा अनाज चट कर जाने से लोग भूखे रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के हमले के बाद गाय, बैल, बकरी आदि पहाड़ की ओर भाग गये हैं.
हाथियों द्वारा धान के बीहन रौंद देने से भी भारी नुकसान हुआ है. सबसे अधिक नुकसान मकई की फसल हो हुआ है. जानकारी के अनुसार हाथियों का दल गांव के सामने स्थित पहाड़ में शरण लिए हुए है. इधर वन विभाग भी सतर्कता बरत रहा है. रेंजर एके मंजुल खुद हाथियों पर नजर रखे हुए हैं. विधायक फूलचंद मंडल मंगलवार की सुबह मरिचो पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिले.
श्री मंडल ने ग्रामीणों से हाथियों के उत्पात से हुए नुकसान की जानकारी ली. कहा कि डीएफओ से बात हुई है. पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलेगा. मौके पर मोहन कुभंकार, रणविजय सिंह, जलालउद्दीन अंसारी, छुटू अंसारी, प्रकाश चौधरी, सुरेश रजवार आदि मौजूद थे.
हाथी को लेकर अफवाह से बचें : डीएफओ
धनबाद. डीएफओ धनबाद सौरभ चंद्र ने टुंडी-तोपचांची में हाथियों के झुंड के भ्रामक प्रचार से बचने की अपील की है. इसके लिए दो टीम तोपचांची में और एक टीम टुंडी में लगायी गयी है. उन्होंने बताया कि 18 हाथियों का झुंड सोमवार को पहाड़ से नीचे नहीं उतरा. मंगलवार को तोपचांची में किसी ने अफवाह फैला दी कि हाथियों का झुंड इलाके मेें आ पहुंचा है.
खबर सुनकर नियंत्रण में लगायी गयी टीम तुरंत वहां पहुंची लेकिन खबर झूठी निकली. डीएफओ ने कहा कि किसी के कहने पर ध्यान न दें. जब तक आप स्वयं इसकी पुष्टी न कर लें. बताया कि हाथियों को भगाने के लिए विभाग से लगायी गयी टीम सक्रिय है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन