रेलवे ने लाश उठाने वालों का पैसा बढ़ाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद: रेलवे ट्रैक पर मिलने वाले शवों को उठाने वाले कर्मियों को अब एक हजार की जगह पांच हजार रुपये मिलेंगे. वे अज्ञात लाश को उठा कर पोस्टमार्टम से लेकर दाह संस्कार तक कराते रहे हैं. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. उनकी राशि एक हजार रुपये से बढ़ा कर […]
विज्ञापन
धनबाद: रेलवे ट्रैक पर मिलने वाले शवों को उठाने वाले कर्मियों को अब एक हजार की जगह पांच हजार रुपये मिलेंगे. वे अज्ञात लाश को उठा कर पोस्टमार्टम से लेकर दाह संस्कार तक कराते रहे हैं. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. उनकी राशि एक हजार रुपये से बढ़ा कर पांच हजार रुपये कर दिया है.
धर्म के आधार पर होगा दाह संस्कार : धनबाद स्टेशन पर चार सफाइकर्मी शव उठाते हैं. उनमें सुनील हाड़ी, दीनदयाल, नरेश राम व सुरेश वाल्मीकि हैं. सुनील ने बताया कि अभी तक एक हजार रुपया एक शव उठाने के एवज में मिलता था, जिसमें शव का पीएमसीएच ले जाना, पोस्टमार्टम करवाना और अंत में उसका अंतिम संस्कार करना पड़ता था. इसलिए हम लोग अज्ञात शव को दफना देते थे. अब मृतक के धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन