ePaper

टोटो में बैठी महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने छीनी चेन

Updated at : 18 Apr 2025 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
टोटो में बैठी महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने छीनी चेन

आरके मिशन स्कूल के समीप टोटो पर सवार महिला के गले से चेन छीना

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थानांतर्गत बीएन झा पथ पोखनाटील्हा मुहल्ले की एक महिला अपने घर से टोटो से संबंधी के घर जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में आरके मिशन स्कूल के समीप चलते टोटो में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर भाग निकले. बाइक सवार दोनों बदमाश आगे बरमसिया की तरफ तेज गति में भागे. घटना के दौरान उक्त टोटो सवार महिला नीतू बरनवाल चिल्लाती रही, लेकिन टोटो सवार व आसपास के लोग भी कुछ नहीं कर सके. घटना 13 अप्रैल रात करीब 8:15 बजे की बतायी गयी है. महिला के मुताबिक वह अपने घर से संबंधी के घर टोटो पर सवार होकर कृष्णापुरी जा रही थी. रास्ते में आरके मिशन स्कूल के समीप पीछे से बाइक सवार दोनों बदमाश करीब आया व उसके गले से चलती टोटो में सोने की चेन छिनतई कर ली. घटना में उसके गले में काफी जख्म भी पहुंचा. मामले में नगर थाने की पुलिस से छिनतई हुई चेन बरामद करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAUTAM KUMAR

लेखक के बारे में

By GAUTAM KUMAR

GAUTAM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola