इंस्टाग्राम पर ऑफर के झांसे में फंसी महिला, दो बार में गंवाए 2700 रुपये

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में एक महिला ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई. इंस्टाग्राम पर मिले ऑफर के लालच में आकर उसने दो बार में 2700 रुपये गंवा दिए. अब साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

देवघर : इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर नगर थाना क्षेत्र की एक महिला से 2700 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. महिला सेठ सूरजमल जालान रोड की रहने वाली बतायी गयी है. मामले को लेकर महिला ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

दो बार में किया भुगतान

शिकायत के अनुसार, महिला ने इंस्टाग्राम पर सामान का ऑफर देखा और उसे ऑर्डर कर दिया. इसके बाद वह उक्त प्रचारक के झांसे में आ गयी. महिला ने दो बार में कुल 2700 रुपये का भुगतान कर दिया.

और पैसे मांगे तो हुआ शक

भुगतान करने के बाद जब महिला से और पैसे की मांग की जाने लगी, तो उसे ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद महिला ने देवघर साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी.

पुलिस कर रही जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola