लतीफ शाह बाबा मस्तान के मजार पर उर्स मेला 16 व 17 को
अब्दुल लतीफ शाह बाबा मस्तान के मजार पर 17 व 18 मई को उर्स मेला लगेगा.
मधुपुर. शहर के नबी बख्श रोड स्थित अब्दुल लतीफ शाह बाबा मस्तान के मजार परिसर में रविवार को बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता हाजी अल्ताफ हुसैन ने की और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मजार पर 16 और 17 मई को उर्स मेला का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए प्रचार-प्रसार, साफ-सफाई, पेयजल, सजावट की व्यवस्था पर विमर्श किया गया. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, लाइट व सफाई की अलग-अलग जिम्मेदारी सदस्यों को दिया गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मधुपुर थाने से बात करने का निर्णय लिया गया. बताया कि उर्स मेले में दूर दराज से आये श्रद्धालु पहुंचकर चादरपोशी कर मन्नतें मांगते हैं. बताया कि मजार के गेट से सौ गज की दूरी पर ही दुकानें लगेगी. महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाया जायेगा. नगर परिषद के द्वारा पानी टैंकर व्यवस्था करवाने की बात कही. मौके पर कमेटी अध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि मजार को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए सभी लोगों का अपेक्षित सहयोग जरूरी है. बैठक में रामप्रवेश दास, बासुदेव दास, मो. अजीज, हारिस हसन, खुर्शीद आलम, मो. अख्तर, मो. माजिद उर्फ मोनू, मो. मुमताज अहमद, मो. समीर आलम, बादल दास आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए