गिट्टी लोड ट्रक की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह-चकाई रोड स्थित टाभाघाट मोड़ पर शुक्रवार की सुबह गिट्टी लदे ट्रक ने रोड पार कर रहे अज्ञात वृद्ध को कुचल दिया. घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका शव क्षत-विक्षत हो गया.

विज्ञापन

जसीडीह.

थाना क्षेत्र के टाभाघाट मोड़ पर शुक्रवार की सुबह तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने सड़क पार कर रहे अज्ञात वृद्ध को कुचल दिया. घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका क्षत-विक्षत हो गया. पूरी वारदात सड़क किनारे स्थित एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. सूचना पाकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर, एसआइ विनोद कुमार, एएसआइ अजित कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह वृद्ध मोड़ स्थित एक दुकान से सामान लेकर सड़क पार कर रहा था, वहीं सारठ से गिट्टी लदा ट्रक (बीआर 53सी 7648) लखीसराय जा रहा था. इसी क्रम में उक्त मोड़ पर ट्रक चालक की लापरवाही से उक्त वृद्ध ट्रक की चपेट में आ गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. जांच के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को देख कर ट्रक की पहचान की गयी. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर मानिकपुर स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक बरामद किया. चालक ट्रक को छोड़कर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस को वृद्ध के पास पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले हैं. मौके पर जुटी लोगों की भीड़ भी पहचान नहीं कर सके. लोगों ने पुलिस को बताया कि, उक्त व्यक्ति आसपास के इलाके में काफी दिनों से घूमते देखा जा रहा था. वह दुकान व होटल में मांगने के लिए आता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola