जोरिया के पास मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव के समीप जोरिया के पास से पुलिस ने बुधवार की सुबह को एक 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. शव अर्धनग्न अवस्था में थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव के समीप जोरिया के पास से पुलिस ने बुधवार की सुबह को एक 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. शव अर्धनग्न अवस्था में थी. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह आसपास गांव के लोगों ने जोरिया के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ मोबिन खान जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जांच-पड़ताल की. पुलिस को अधेड़ की पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात व सामान नहीं मिले हैं. जबकि आसपास के कई लोग शव को देखने के लिए पहुचे, लेकिन शव की पहचान नहीं कर पाये. इस कारण शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति को काफी दिनों से आसपास के इलाके में घुमते देखा गया था. पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि संभवत अधेड़ की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी गयी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. मृतक के बदन पर सिर्फ टी-शर्ट पहना हुआ था. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola