सावन मेले में शीघ्रदर्शनम कूपन की बढ़ी मांग, पंडा समाज को मिल सकता है तीन करोड़ से अधिक कमीशन

Updated:
विज्ञापन

बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सावन मेला 2026 में शीघ्रदर्शनम कूपन से बाबा बैद्यनाथ की आय बढ़ी. पंडा समाज को 3 करोड़ से अधिक कमीशन की उम्मीद. पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

देवघर। सावन मेला 2026 में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए शीघ्रदर्शनम कूपन लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे बाबा मंदिर की आय बढ़ने के साथ-साथ देवघर के पंडा समाज को भी इसका सीधा लाभ मिलने की संभावना है. मौजूदा आंकड़ों के आधार पर इस वर्ष सावन मेला में पंडा बाबा को शीघ्रदर्शनम कूपन से कमीशन के रूप में तीन करोड़ रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर के आंकड़ों के अनुसार, सावन मेला के शुरुआती 22 दिनों में, यानी 30 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक, कुल 1,80,312 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन लिया. इससे मंदिर को 6 करोड़ 49 लाख 12 हजार 320 रुपये की आय हुई. निर्धारित प्रावधान के तहत शीघ्रदर्शनम कूपन की राशि पर 40 प्रतिशत कमीशन पंडा धर्मरक्षिणी सभा के माध्यम से पंडा बाबा को भुगतान किया जाता है. इस हिसाब से महज 22 दिनों की आय पर ही 2 करोड़ 59 लाख 64 हजार 928 रुपये कमीशन बनता है.

पिछले वर्ष का रिकॉर्ड भी टूटा

सावन मेला 2025 में पूरे मेले के दौरान कुल 1,74,475 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा की थी. इससे मंदिर को 6 करोड़ 28 लाख 11 हजार रुपये की आय हुई थी. इस वर्ष मेला के शुरुआती 22 दिनों में ही पिछले पूरे सावन की तुलना में 5,837 अधिक श्रद्धालु शीघ्रदर्शनम कूपन ले चुके हैं.

अंतिम सप्ताह में और बढ़ सकती है संख्या

सावन मेला 2026 के समापन में अभी करीब एक सप्ताह का समय शेष है. ऐसे में आने वाले दिनों में शीघ्रदर्शनम कूपन लेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए मंदिर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ पंडा समाज को मिलने वाला कमीशन भी तीन करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है.

शीघ्रदर्शनम कूपन की बढ़ती मांग इस सावन मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए त्वरित दर्शन व्यवस्था की लोकप्रियता को भी दर्शाती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola