आस्था की अनोखी मिसाल! सुंदरगढ़ की नौ सदस्यीय टीम ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में दान किए 1 लाख रुपये दान

Updated:
विज्ञापन

बाबा मंदिर में दान देते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सावन में ओडिशा के नौ सदस्यीय श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को 1 लाख रुपये दान कर सुख-समृद्धि की कामना की. देवघर में आस्था का अनूठा संगम.

विज्ञापन

देवघर : सावन मेला के दौरान शनिवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ से पहुंची नौ सदस्यीय श्रद्धालुओं की टीम ने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर जलाभिषेक किया. पूजा-अर्चना के बाद टीम ने बाबा मंदिर में एक लाख रुपये नकद दान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दान करने वालों में जतिन कुमार नायक, अमित कुमार नायक और संजीव कुमार शामिल थे. टीम के सदस्यों ने विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा की और सुख-समृद्धि के साथ परिवार की खुशहाली की कामना की.

सावन मेला को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में ओडिशा के सुंदरगढ़ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में दान देकर अपनी आस्था प्रकट की.

मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं का दान स्वीकार किया गया. सावन के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा बाबा बैद्यनाथ के दरबार में दान देने का क्रम लगातार जारी है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola