ePaper

पालोजोरी के आदिवासी गांव में गोट पूजा के साथ ही सोहराय पर्व की हुई शुरुआत

Updated at : 11 Jan 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
पालोजोरी के आदिवासी गांव में गोट पूजा के साथ ही सोहराय पर्व की हुई शुरुआत

पालोजोरी के आंगवाली में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी बहुल गांवों में धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया जा रहा है. यह पर्व पांच दिनों तक चलेगा. शनिवार को विधि-विधान के साथ विभिन्न गांवों में गोट पूजा के साथ पर्व की शुरुआत हुई. दरअसल, फसल की कटाई पर सोहराय पर्व को मनाया जाता है. आदिवासी समुदाय में इसे हाथी के समान बड़ा पर्व माना जाता है. संताली भाषा में इसे हाथीलिका पर्व कहा जाता है. यह पर्व प्रकृति पूजा के साथ गोधन, फसल व भाई बहन के प्रेम से जुड़ा पर्व है. सोहराय को लेकर पालोजोरी के विभिन्न आदिवासी गांवों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. प्रखंड के आंगवाली गांव में हर साल की तरह इस साल भी पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब के बैनर तले सोहराय की शुरुआत हुई. सोहराय के पहले दिन खेरवाड़ वंश के संताल समुदाय के लोगों ने विधि-विधान के साथ गांव के बाहर मैदान में गोट पूजा की. इसमें गांव के मवेशियों में गाय-बैल के साथ पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद रात में मवेशियों के साथ सभी लोग जागरण किया. संताली परंपरा के अनुसार पूजन कार्य को संपन्न करने वाले पुजारी जिसे संथाली समुदाय नायकी कहते हैं को पूजा स्थल से नृत्य करते हुए गांव तक लाया. मौके पर पंडित रघुनाथ मुर्मू क्लब के नायकी बाबा कुंवर मुर्मू, मांझी हाड़ाम प्रधान मुर्मू, बाबूधन हांसदा, सफल हांसदा, मानसिंह मुर्मू, नुनुलाल मुर्मू, जयसिंह मुर्मू, जगदीश मुर्मू, आनंद मरांडी, निर्मल मुर्मू, सनोदी टुडू, प्रमिला सोरेन, सुबोधनी सोरेन, रूमा हसदा, सूरजमुनि मुर्मू, जिमोली बास्की, विशेश्वर मुर्मू, जुलूस मुर्मू, दुलाल मुर्मू, निर्मल मुर्मू, महेश मुर्मू, संतोषी हेंब्रम, पार्वती हांसदा आदि मौजूद थे. —————- पालोजोरी के आंगवाली में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व, संताल समुदाय के लोगों ने विधि-विधान के साथ गांव के बाहर मैदान में की गोट पूजा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola