Deoghar News : काली मंदिर में खप्पड़ पूजा शुरू, सरदार पंडा ने की अग्नि प्रज्वलित

Updated:
विज्ञापन

पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में गुरुवार को मां काली मंदिर खप्पड़ पूजा समिति की ओर से बाबा मंदिर परिसर स्थित मां काली मंदिर में खप्पड़ पूजा शुरू हुई. यह पूजा चार महीने फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में गुरुवार को मां काली मंदिर खप्पड़ पूजा समिति की ओर से बाबा मंदिर परिसर स्थित मां काली मंदिर में खप्पड़ पूजा शुरू हुई. यह पूजा चार महीने फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगी. खप्पड़ पूजा का शुभारंभ शाम 4:30 बजे हुआ. कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को आचार्य मुकेश मिश्र व पुजारी मंदिर महंत सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा ने तांत्रिक विधि से पूजा कर खप्पड़ में अग्नि प्रज्वलित की. इसके साथ ही फाल्गुन मास तक 24 घंटे अनवरत अग्नि प्रज्वलित रहेगी. पूजा के समापन पर फाल्गुन पूर्णिमा के दिन हवन व कुंवारी पूजन के साथ किया जायेगा. इस संबंध में प्रमोद श्रृंगारी ने बताया कि काली मंदिर खप्पड़ समाज की ओर से विश्व कल्याणार्थ खप्पड़ पूजा की जा रही है. इस दौरान करीब 95 क्विंटल लकड़ी जलेगी. पूजा को सफल बनाने में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, उदय नारायण पंडित उर्फ कारु महाराज, खीरा शृंगारी, हीरा शृंगारी, राजू शृंगारी, लल्लू भगत, नीरज अडे़वार, महेश श्रृंगारी, दीपू शृंगारी आदि लगे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola