Deoghar News : बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले छह युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jan 2025 8:13 PM
साइबर पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के अंबा नचनियां गांव स्थित जंगल के समीप छापेमारी की. इस दौरान फर्जी बैंक अधिकारी व कस्टमर अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर के जरिये लोगों से ठगी करते छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के अंबा नचनियां गांव स्थित जंगल के समीप छापेमारी की. इस दौरान फर्जी बैंक अधिकारी व कस्टमर अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर के जरिये लोगों से ठगी करते छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. इन साइबर आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 10 मोबाइल समेत 15 सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड दो मोबाइल नंबर जब्त किये हैं. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार साइबर आरोपितों में पथरड्डा ओपी क्षेत्र के रंगामटिया गांव निवासी सुनील दास, रोहित दास, अनडियो दास, गोपाल दास, मोहनपुर थाना क्षेत्र के कल्होड़िया गांव निवासी देवानंद कुमार व बुढ़ैई थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव निवासी सुनील मंडल शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त सभी फर्जी कस्टमर केयर व सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर तथा बैंक ग्राहकों को वाट्सअप के माध्यम से मैलिशियस लिंक भेजकर उनके खाते में ऑनलाइन लॉगिन कर ठगी करते हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर केडी झा, एसआइ नागेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स 10 मोबाइल सहित 15 सिमकार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड दो मोबाइल नंबर जब्त पथरड्डा ओपी क्षेत्र के अंबा नचनियां गांव स्थित जंगल के समीप गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










