बकाया पैसा मांगने दुकानदार घर आया तो दो भाइयों में हो गयी मारपीट

Updated:
विज्ञापन

दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में चार लोग हो गये घायल

विज्ञापन

देवघर. जिले के पथरड्डा थाना क्षेत्र के तेली पंड़ुआ गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घटना के बाद घायल किशोर मंडल, लखन मंडल, संतोष मंडल व मीना देवी को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घायलों की हालत खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से छुट्टी कर दी. घटना के संबंध में घायल किशोर ने बताया कि वह चैती नवरात्र में एक दुकानदार से कपड़ा उधार लाया था. बुधवार देर रात दुकानदार पैसा मांगने घर आया तो बड़ा भाई यह कहकर मारपीट करने लगा कि कोई भी मेरे घर में पैसा मांगने क्यों आयेगा. मना करने के बावजूद भी लाठी-डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हो-हल्ला सुनकर पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव किया. इसके बाद गुरुवार सुबह इलाज कराने के लिये सभी उसे लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola