देवघर : स्कूल ओलिंपिक गेम्स चैंपियनशिप की ट्राॅफी का किया गया अनावरण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2023 6:17 AM
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि चैंपियनशिप में एथलेटिक्स, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, कराटे, चेस, रस्साकसी, टेनिस बॉल क्रिकेट, योगा, फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें करीब 45 स्कूलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों में भागीदारी करेंगे.
देवघर : नेताजी इंडोर स्टेडियम में बुधवार की शाम को सेकेंड स्कूल ओलिंपिक गेम्स चैंपियनशिप की ट्राॅफी का अनावरण किया गया. इसमें मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार समेत संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी शामिल हुए. इस चैंपियनशिप का आयोजन सात से नौ दिसंबर तक कुमैठा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत में शारदा एक्रो योगा डांस एकेडमी के बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी, जो की ओलिंपिक गेम्स के थीम पर आधारित था. ट्रॉफी के अनावरण के बाद अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने जिला खेल पदाधिकारी समेत जेसी राज व नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया.
देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि चैंपियनशिप में एथलेटिक्स, कबड्डी, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, कराटे, चेस, रस्साकसी, टेनिस बॉल क्रिकेट, योगा, फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें करीब 45 स्कूलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों में भागीदारी करेंगे. वहीं विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. पहले दिन सात दिसंबर को बैडमिंटन, कबड्डी, कराटे का खेल होगा. शेष अन्य खेल आठ व नौ दिसंबर को होंगे. मौके पर स्कूल ओलिंपिक संघ के सीइओ आशीष झा, सचिव संजय मालवीय, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र देव, विजय सनातन, बीरेंद्र अग्रवाल, जेसी राज, ऋषि राज, मनीष पाठक, मयूरी गुप्ता, राजेश रंजन, आलोक कुमार, गिरधारी यादव, रविकेश सिंह, आलोक बोस, दीपक कुमार, सौरभ कुमार, नीरज, यश गुप्ता, बजरंगी, बिप्लव, राहुल साहा, अंकेश कुमार, राजीव कुमार, लखेश्वर मंडल आिद मौजूद थे.
Also Read: देवघर : पांच साइबर आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










