नेपाल-तिब्बत आपदा के बाद बढ़ी चिंता, सारवां पुलिस ने तीर्थयात्रियों की जानकारी मांगी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

नेपाल-तिब्बत आपदा के बाद बढ़ी चिंता, सारवां पुलिस ने तीर्थयात्रियों की जानकारी मांगी

विज्ञापन

सारवां : नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आयी प्राकृतिक आपदा, बाढ़ और भूस्खलन में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु होने के साथ कई लोगों के लापता होने की सूचना है. इसे लेकर सारवां थाना पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैलाश या नेपाल-तिब्बत यात्रा पर गए लोगों की मांगी जानकारी

जिले के निर्देश पर सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार ने अपील करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र की किसी भी पंचायत या गांव से यदि कोई तीर्थयात्री कैलाश यात्रा अथवा नेपाल-तिब्बत यात्रा पर गया हो और उसके संबंध में कोई जानकारी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी अथवा किसी प्रबुद्ध एवं जिम्मेदार नागरिक को प्राप्त हो, तो संबंधित व्यक्ति का पूरा विवरण तत्काल सारवां थाना को उपलब्ध कराया जाये.

उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति का नाम, पता सहित अन्य उपलब्ध जानकारी पुलिस को अविलंब देने से तथ्यों की पुष्टि कर संबंधित तीर्थयात्री की खोजबीन में मदद मिल सकेगी.

बिना देरी पुलिस से साझा करें जानकारी

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी जानकारी को बिना देरी किये पुलिस के साथ साझा करें, ताकि लापता लोगों की पहचान एवं तलाश की प्रक्रिया में सहयोग मिल सके. इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप कुमार ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola