रेल टिकट ले रही महिला के पर्स से 25 हजार रुपये व तीन लाख के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के गोलमुरी अंतर्गत न्यू बारीडीह जय गुरु कॉलोनी की रहने वाली

विज्ञापन

मधुपुर. रेलवे स्टेशन परिसर के टिकट काउंटर पर मंगलवार को टिकट लेने गयी जमशेदपुर की महिला का लेडीज पर्स काटकर उचक्कों ने 25 हजार रुपये नकद समेत करीब तीन लाख के जेवरात की चोरी कर लिया. घटना के संबंध में पीड़िता पिंकी देवी ने बताया कि वह छठ में अपने भाई के घर मधुपुर के नया बाजार आयी थी. पर्व समाप्त होने पर वह जमशेदपुर जा रही थी. भाई के साथ स्टेशन बाइक से पहुंची. रेलवे टिकट काउंटर पर काफी भीड़ होने के कारण वह खुद टिकट लेने चली गयी. जब टिकट लेकर वापस लौट रही थी तो भाई ने बताया कि तुम्हारा लेडीज बैग फट गया है और सामान गिर रहा है. बैग को ठीक से देखने पर पता चला कि लेडीज पर्स में किसी ने ब्लेड मारकर उसमें रखा नकद 25 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ा कान बाली समेत करीब तीन लाख रुपये का जेवरात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. बताया जाता है कि पीड़िता मूल रूप से जमशेदपुर के गोलमुरी अंतर्गत न्यू बारीडीह जय गुरु कॉलोनी की रहने वाली है. रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola