बाबाधाम में राजद के सेवा शिविर का समापन, 5,629 कांवरियों का इलाज और 426 श्रद्धालुओं की घर वापसी

Updated:
विज्ञापन

राजद के सेवा शिविर के समापन पर जिलाध्यक्ष डॉ फणीभूषण यादव कार्यकर्ताअों को  संबोधित करते.  | Prabhat Khabar Network

देवघर में 33 वर्षों से राजद का सेवा शिविर संपन्न. 5,629 कांवरियों को मिला उपचार, 426 खोए श्रद्धालुओं को घर पहुँचाया.

विज्ञापन

देवघर : देवघर में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से टावर चौक पर संचालित श्रावणी मेला सेवा शिविर का गुरुवार को समापन हो गया. शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं को नि:शुल्क चिकित्सा के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

5,629 श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार

राजद जिलाध्यक्ष डॉ फणीभूषण यादव ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 5,629 श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके अलावा 426 खोये-पाये श्रद्धालुओं को भोजन और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें उनके घर और परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी.

33 वर्षों से लगातार लग रहा सेवा शिविर

राजद नेताओं ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सेवा एवं सामाजिक न्याय के विचारों से प्रेरित होकर यह सेवा शिविर लगातार 33 वर्षों से लगाया जा रहा है. शिविर के आयोजन में विधायक सुरेश पासवान का सहयोग रहा.

मौके पर भूतनाथ यादव, नित्यानंद केसरी, प्रमोद यादव, हैदर खान, कुंदन कुमार, मोहम्मद जमीर अंसारी, मुरली देवी, मनोरंजन यादव, विनोद यादव, श्रीकांत यादव आदि मौजूद थे.




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola